झारखंड

दिसंबर माह के मध्य से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा शुरू

Gulabi Jagat
6 Dec 2023 11:02 PM IST
दिसंबर माह के मध्य से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा शुरू
x

रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सत्र बुलाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है.

शीतकालीन सत्र एक सप्ताह का होगा, जो 15 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर को समाप्त होगा.
छह कार्यदिवसों का सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा. सरकार इस सत्र में फिर डोमिसाइल, आरक्षण और मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठा सकती है.

Next Story