झारखंड

पुलिस जवान ने की आत्महत्या

3 Nov 2023 8:22 AM GMT
पुलिस जवान ने की आत्महत्या
x

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा के कोलेबिरा में एक पुलिस जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान ने अपनी ही इंसास एलएमजी से खुद को गोली मार ली। जवान का नाम सत्यजीत कच्छप है और वह कोलेबिरा थाने में ही पदस्थापित था। जानकारी के अनुसार वह गुरुवार को पुतरीटोली बरसलोया सड़क मार्ग से कार से बरसलोया जा रहा था। इसी क्रम में उसने सड़क पर खड़े दो युवक को टक्कर मार दी और मौके से भागने लगा। जिसके बाद लोगों ने दौड़ कर उसे पकड़ा। पकड़े जाने पर सत्यजीत की लोगों से बहस शुरू हो गई, जिसे देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान सत्यजीत ने अपनी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद सभी लोग वहां से भाग निकले। सत्यजीत भी कार छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

जंगल में भाग गया था जवान
घटना की जानकारी पाकर जब पुलिस वहां पहुंची और मौजूद लोगों से सारी जानकारी ली। लोगों ने बताया कि जवान जंगल में भाग गया है। पुलिस ने जंगल में जाकर काफी छानबीन की तब जवान मिला। पुलिस उसे लेकर थाना पहुंची, लेकिन वहां गाड़ी से उतने के बजाय उसने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आज रांची से जाएगी एफएसएल की टीम
मामले को लेकर एसपी कोलेबिरा थाना ने बताया कि आज रांची से एफएसएल की टीम आयेगी। उसके बाद ही कुछ खुलासा हो पायेगा। जिसके बाद ही हम कुछ कह पाएंगे।

Next Story