झारखंड

Jharkhand : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास आज रांची दौरे पर 

17 Jan 2024 12:51 AM GMT
Jharkhand : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास आज रांची दौरे पर 
x

रांची : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास आज बुधवार (17 जनवरी 2024) को राजधानी रांची पहुंचेंगे. सेवा विमान से अपराह्न 3 बजे वे रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे. इसके बाद यहां से धुर्वा स्थित आवास पर जाएंगे जहां वे लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर के लिए …

रांची : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास आज बुधवार (17 जनवरी 2024) को राजधानी रांची पहुंचेंगे. सेवा विमान से अपराह्न 3 बजे वे रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे. इसके बाद यहां से धुर्वा स्थित आवास पर जाएंगे जहां वे लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे.

सड़क मार्ग से जमशेदुपर जाएंगे रघुवर दास
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास मुंबई से फ्लाइट से दोपहर के 3 बजकर 25 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्रट पहुंचेंगे. यहां से सड़क मार्ग होते हुए वे जमशेदपुर जाएंगे. इसके बाद जमशदेपुर से वापिस सड़क मार्ग से होते हुए ही वे 20 जनवरी को राजधानी रांची पहुंचेंगे और यहां रांची एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए 10 बजकर 10 मिनट के विमान से रवाना हो जाएंगे.

बता दें, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास को झारखंड में राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया है उनके राज्य की राजधानी में आगमन को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग ने जिला डीसी और सीनियर एसपी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है.

    Next Story