झारखंड

Jharkhand : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 रैंकिंग में झारखंड 27 राज्यों में से 15वें स्थान पर

11 Jan 2024 11:37 PM GMT
Jharkhand : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 रैंकिंग में झारखंड 27 राज्यों में से 15वें स्थान पर
x

रांची : बिहार से अलग होकर नया राज्य झारखंड 15 नवंबर 2000 को बना. लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की जारी रैंकिंग में झारखंड को देश के 27 राज्यों में 15वां स्थान मिला और बिहार को 16वां स्थान मिला है. इस साल भी इंदौर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है. जमशेदपुर को मिला क्लिन सिटी का …

रांची : बिहार से अलग होकर नया राज्य झारखंड 15 नवंबर 2000 को बना. लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की जारी रैंकिंग में झारखंड को देश के 27 राज्यों में 15वां स्थान मिला और बिहार को 16वां स्थान मिला है. इस साल भी इंदौर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है.

जमशेदपुर को मिला क्लिन सिटी का अवार्ड
नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में गुरुवार को शहरों की स्वच्छता रैंकिंग जारी की गई. जिसमें राज्य के कुल 49 शहरी और नगर निकायों को शामिल था. स्वच्छता के पैमाने पर इंदौर, सूरत को पहला और झारखंड को 15वें रैंक पर रखा गया है. झारखंड के जमशेदपुर शहर को क्लिन सिटी का अवार्ड मिला. इसके अलावे नगर निकायों में बुंडू को क्लिन नगर निकाय के रूप में सम्मानित किया गया.

15वें स्थान पर रांची
वहीं, रांची को 885वां स्थान मिला जबकि साल 2022 में रांची की रैंकिंग 1328 थी. स्वच्छता सर्वेक्षण के मुताबिक, देश की अलग-अलग राजधानियों में झारखंड की राजधानी रांची 15वें नंबर पर है. आबादी वाले शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में झारखंड के दो शहर रांची 32वें और धनबाद 40वें रैंक पर है.

    Next Story