
रांची : एक दुखद दुर्घटना में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को रांची में एक कार के बिजली के खंभे से टकराकर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. रांची पुलिस ने कहा, "रांची के सदर थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद एक सड़क दुर्घटना में …
रांची : एक दुखद दुर्घटना में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को रांची में एक कार के बिजली के खंभे से टकराकर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
रांची पुलिस ने कहा, "रांची के सदर थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। कार ने नियंत्रण खो दिया, बिजली के खंभे से टकरा गई और फिर पलट गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है।"
रांची पुलिस ने आगे बताया कि हादसा गुरुवार देर रात 1:30 बजे हुआ.
पुलिस ने कहा, "कार में केवल ये चार लोग थे। सभी की उम्र 25-30 साल के आसपास थी। वे रांची के बरियातू बस्ती के रहने वाले थे।"
आगे की जांच चल रही है.
