झारखंड

कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश 

3 Nov 2023 11:04 AM GMT
कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश 
x

रांची : राजधानी रांची समेत आसपास के कई हिस्सों में आज हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश हुई. राजधानी में दोपहर दो बजे के बाद कुछ देर तक बारिश होती रही. वहीं इससे पहले भी सुबह करीब पांच बजे के आसपास बारिश हुई थी. इसके बाद चारों तरफ आंशिक बादल छाए रहे. बता दें, मौसम विभाग ने राज्य के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया था कि राज्य के कई हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश होगी. इसके बाद बादल आंशिक रुप से छाए रहेंगे और इसके बाद राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी होगी और लोगों को ठंड का एहसास होगा.

राज्य के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश

राज्य में नवंबर महीने की शुरूआत के साथ ही ठंड का असर लगने लगा है. मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया. आसमान में बादल छा रहे है. आपको बता दें, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की बारिश की वजह से राजधानी रांची के अलावे आसपास के इलाका और कोल्हान प्रमंडल के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं 4 नवंबर को संथाल परगना प्रमंडल और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कई हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य में पांच नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है इसके साथ ही राज्य में ठंड और बढ़ेगी. 5 और 6 नवंबर को राज्य के कई भागों में सुबह के समय कोहरे और धुंध देखने को मिलेंगे.

4 नवंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने 4 नवम्बर तक राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है. वैसे तो अभी राज्य में तापमान सामान्य बना हुआ है, आज से 4 नवम्बर तक बारिश के बार तापमान में गिरावट की सम्भावना है. मौसम विभाग के अनुसार जामताड़ा, बाकारो, धनबाद, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश का असर दिख सकता है. रांची मौसम केन्द्र के प्रमुख अभिषेक आनन्द ने यह जानकारी दी है.

तापमान में होगी लगातार गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. राज्य में अब देश के उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं के झोंके भी साफ नजर आ रही है. शाम होते ही चारों ओर कोहरे साथ ही ओस की बूंदे गिरने लगती है. जिससे शाम होते ही घरों से बाहर लोगों को ठंड सताने लगी है. इसे अलावे सुबह-सुबह भी ठंड का एहसास होने लगा है. लेकिन धूप के खिलने के बाद लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होता है.

Next Story