झारखंड

बुजुर्ग शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

31 Jan 2024 5:04 AM GMT
बुजुर्ग शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
x

बिहार : बिहार के कैमूर में बदमाशों ने बहन के घर आए बुजुर्ग शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग शख्स शौच के लिए घर से बाहर निकला था तभी बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में बुजुर्ग को तीन गोलियां लगी हैं। घटना …

बिहार : बिहार के कैमूर में बदमाशों ने बहन के घर आए बुजुर्ग शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग शख्स शौच के लिए घर से बाहर निकला था तभी बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में बुजुर्ग को तीन गोलियां लगी हैं। घटना नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव की है।

अपराधियों की गोली से घायल हुए बुजुर्ग शख्स की पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी लालजी सिंह के बेटे नरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह यादव अपनी बहन के घर नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपुरा आए हुए थे। बुधवार की सुबह शौच के लिए निकले थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनको पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।

आनन-फानन में घायल बुजुर्ग शख्स को इलाज के लिए नुआंव पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनका जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

    Next Story