झारखंड

फुफेरे भाई ने बहन की मांग में सिंदूर भरा, जानें पूरा मामला

12 Jan 2024 6:00 AM GMT
फुफेरे भाई ने बहन की मांग में सिंदूर भरा, जानें पूरा मामला
x

पलामू : डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ममेरे भाई ने फुफेरी बहन से शादी कर ली। फुफेरे भाई ने बहन की मांग में सिंदूर भर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। मामला सामने आने के …

पलामू : डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ममेरे भाई ने फुफेरी बहन से शादी कर ली। फुफेरे भाई ने बहन की मांग में सिंदूर भर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। मामला सामने आने के बाद दोनों के परिजन पुलिस के पास पहुंचे हैं। पुलिस दोनों को थाना में लाकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। लड़का पलामू के पाटन का रहने वाला है।

बहन की मांग में सिंदूर भरा
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लड़की डाल्टनगंज पहुंची थी। दोनों के बीच मुलाकात हुई। दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। दोनों डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर दोनों पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। बाद में दोनों ने अपने परिजनों को खबर कर दी। जिसके बाद परिजन मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंचे हैं। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लड़की की उम्र में संदेह
घरवालों का कहना है कि लड़की की उम्र 17 साल है। लेकिन लड़की खुद को 19 साल की बता रही है। जानकारी के अनुसार ममेरा भाई और बहन के बीच फोन पर बातचीत होती थी। दोनों ने फोन पर ही मिलने की योजना तैयार की थी। टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि लड़का और लड़की थाना में है पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

    Next Story