झारखंड

ट्रेन की चपेट में आने से बस चालक की मौत  

13 Feb 2024 7:26 AM GMT
ट्रेन की चपेट में आने से बस चालक की मौत  
x

धनबाद : मैथन में ट्रेन की चपेट में आने से एक बस चालक की मौत हो गयी. मंगलवार सुबह मैथन कुमारधुबी चौक के पास रेलवे ट्रैक पर चालक का शव मिला। मृत चालक की पहचान नसीम खान के रूप में हुई है। नसीम खान शिवलीबाड़ी का रहने वाला है। मृतक की पहचान उसकी पत्नी रजिया …

धनबाद : मैथन में ट्रेन की चपेट में आने से एक बस चालक की मौत हो गयी. मंगलवार सुबह मैथन कुमारधुबी चौक के पास रेलवे ट्रैक पर चालक का शव मिला। मृत चालक की पहचान नसीम खान के रूप में हुई है। नसीम खान शिवलीबाड़ी का रहने वाला है। मृतक की पहचान उसकी पत्नी रजिया खातून ने की है। पटरी पर शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ को इसकी सूचना दी गयी। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।

एक साल पहले नाइजीरिया से लौटा था

पुलिस से पूछताछ के दौरान रजिया ने बताया कि उसके पति नाइजीरिया में किसी कंपनी में काम करते थे। करीब एक वर्ष पहले वे वापस हिंदुस्तान लौट आए थे। कंपनी के पास छह महीना का वेतन भी बकाया है। यहां वह बस चलाते थे। इसी से परिवार का भरण पोषण होता था। कुछ दिन से वे काफी तनाव में रह रहे थे। कल सोमवार की रात वह खाना खा कर घर से निकले, काफी देर तक जब वापस नहीं आए तो उन्हें फोन किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। आज मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि रेल पटरी पर किसी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पहुंची तो देखा कि शव उनके पति का है।

    Next Story