जम्मू और कश्मीर

बस पलटने से एक यात्री की मौत

Ritisha Jaiswal
6 Dec 2023 1:34 PM IST
बस पलटने से एक यात्री की मौत
x

राजौरी/जम्मू: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को एक बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गयी तथा 14 छात्रों समेत 22 अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना राजौरी-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठंडीकस्सी गांव में राधा स्वामी आश्रम के समीप हुई।

उन्होंने बताया कि बस मंजाकोट से राजौरी की ओर आ रही थी और दो कारों से टकराने के बाद वह पलट गयी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घायलों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story