- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- छह जिलों में हिमस्खलन...

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में हाल में हुए हिमपात के मद्देनजर छह जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी दी गयी है। अनुसार अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटे में पुंछ, बारामूला, बांदीपुरा और कुपवाड़ा जिलों में 2,400 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर मध्यम स्तर के हिमस्खलन की आशंका है।उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में …
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में हाल में हुए हिमपात के मद्देनजर छह जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी दी गयी है।
अनुसार अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटे में पुंछ, बारामूला, बांदीपुरा और कुपवाड़ा जिलों में 2,400 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर मध्यम स्तर के हिमस्खलन की आशंका है।उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में डोडा और गांदरबल जिलों में क्रमश: 2,800 और 3,500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर कम स्तर के हिमस्खलन का खतरा है।
अधिकारियों ने बताया कि इन इलाकों में रह रहे लोगों को एहतियात बरतने और हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र की ओर से जाने से बचने की सलाह दी गयी है।
