मनोरंजन

हनीमून पर पति ने क्लिक की सना खान की ऐसी तस्वीरें, जमकर वायरल हो रही PHOTOS

Rounak Dey
14 Dec 2020 10:21 AM IST
हनीमून पर पति ने क्लिक की सना खान की ऐसी तस्वीरें, जमकर वायरल हो रही PHOTOS
x
एक्ट्रेस सना खान सोशल मीडिया पर हनीमून फोटोज शेयर कर फैन्स को सरप्राइज दे रही हैं।

एक्ट्रेस सना खान सोशल मीडिया पर हनीमून फोटोज शेयर कर फैन्स को सरप्राइज दे रही हैं। वह हाल ही में कश्मीर से वापस लौटी हैं। इन फोटोज में सना खान के कई मूड्स नजर आ रहे हैं। वह बर्फ से खेलती दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि सना खान ने 20 नवंबर को गुजरात बेस्ड बिजनेसमैन मुफ्ती अनस संग शादी रचाई है। निकाह की सभी सेरेमनी के बाद सना खान ने फोटोज शेयर की थीं। हल्दी, मेहंदी और रिसेप्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके अलावा सना खान ने सना खान ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम भी बदल लिया था।


शादी से पहले सना खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने पोस्ट के जरिए फैन्स को इसकी जानकारी दी थी। सना खान ने लिखा था, "भाईयों और बहनों, आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आप से बात कर रही हूं। मैं सालों से शोबिज फिल्म इंडस्ट्री की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई है, जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं, लेकिन कुछ दिन से मुझ पर ये अहसास कब्जा जमाए हुए है कि इंसान के दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ यह है कि वह दौलत और शोहरत कमाए?"


Next Story