मनोरंजन

ड्रग्स केस में फंसे अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की इंटरनेट पर छाईं 'HOT PHOTOS', फैंस हुए दीवाने

Neha Dani
19 Dec 2020 4:58 AM GMT
ड्रग्स केस में फंसे अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की इंटरनेट पर छाईं HOT PHOTOS, फैंस हुए दीवाने
x
बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की हॉट तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की हॉट तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्‍वीरों ने भयंकर सर्दी में गर्माहट बढ़ा दी है। तस्‍वीरों में ग्रैबिएला का हॉट अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। इन तस्‍वीरों को देख फैंस आहें भर रहे हैं।




गैब्रिएला ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए शेयर की हैं। इस दौरान गैब्रिएला अपनी ड्रेस का हाई स्लिट कट भी काफी खूबसूरती से फ्लाॉन्ट करती दिखाई दीं।बता दें कि ग्रैबिएला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें लाखों यूजर्स फॉलो करते हैं।

अपने चाहने वालों के ल‍िए वह समय समय पर हॉट तस्‍वीरें साझा करती रहती हैं। 32 साल की ग्रैबिएला साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं। गैब्रिएला का नाम एफएचएम (FHM'S) की दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है।बीते साल अप्रैल में अर्जुन ने यह जानकारी दी कि गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनेंगी। इसके बाद जुलाई 2019 में गैब्रिएला ने एक बेटे को जन्म दिया था। मालूम हो कि अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी शादी नहीं की है। अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिग हैं और अक्सर गैब्रिएला के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।


बीते द‍िनों एनसीबी के रडार पर रहे दोनों
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने बॉलीवुड में नशीले पदार्थों के सेवन की जांच शुरू की तो अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला भी रडार पर आ गए। एनसीबी ने उनके घर छापेमारी की थी और दोनों को पूछताछ के लिए समन भेजकर ऑफ‍िस बुलाया था।


बीवी से ले चुके हैं तलाक
अर्जुन ने साल 1998 में मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी, लेकिन हाल ही में दोनों का तलाक हो गया है। दोनों की दो बेटियां माहिया (2002) और मायरा (2005) हैं। शादी के करीब 20 साल बात 28 मई 2018 को दोनों ने इस बात की जानकारी दी कि वो अलग होने जा रहे हैं।



Next Story