मनोरंजन

हॉट अदाकारा निया शर्मा ने ऑनस्क्रीन पति को कुछ इस खास अंदाज में किया 'Birthday wish'

Neha Dani
23 Dec 2020 3:59 AM GMT
हॉट अदाकारा निया शर्मा ने ऑनस्क्रीन पति को कुछ इस खास अंदाज में किया  Birthday wish
x
हॉट अदाकारा निया शर्मा ने 'जमाई राजा' के को-स्टार रवि दुबे को खास अंदाज में बर्थडे विश किया।

हॉट अदाकारा निया शर्मा ने 'जमाई राजा' के को-स्टार रवि दुबे को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। निया ने फोटो के साथ खास मैसेज लिखकर उन्हें बर्थडे की बधाई भी दी है। निया शर्मा ने जो तस्‍वीर शेयर की है उसमें वो खुद ब्‍लैक कलर की सेक्‍सी आउटफ‍िट में नजर आ रही हैं वहीं रवि दुबे मैरून रंग के ब्‍लेजर में दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे की बाहों में हैं और पोज दे रहे हैं।






निया शर्मा ने फोटो पोस्‍ट करते हुए अपने कोस्‍टार रवि दुबे को विश किया है। निया ने लिखा है- सबसे अधिक समय तक मेरे कोस्‍टार रहे रवि दुबे को हैप्‍पी बर्थडे। टीवी सीरियल जमाई राजा के स्टार रवि दुबे 37 साल के हो गए हैं। इस सीरियल में रवि दुबे की ऑनस्क्रीन पत्नि का किरदार निया शर्मा ने निभाया था। फोटो में निया शर्मा और रवि दुबे की काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग नजर आ रही है। न‍िया के इस पोस्‍ट पर बाकी सितारे और फैंस भी उन्‍हें बधाई दे रहे हैं।
बता दें, जमाई राजा सीरियल काफी हिट हुआ था। साथ ही फैंस को निया और रवि की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। बीते साल भी निया शर्मा ने खास तरह से रवि दुबे को विश किया था। उन्‍होंने फोटो शेयर की थी जिसमें निया, रवि की पीठ पर बैठीं मस्ती-मजाक करती नजर आई थीं। निया ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा था, 'ये वो आदमी है जिससे मुझे हमेशा नफरत करना पसंद है। लेकिन मैं रवि की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं। हैप्पी बर्थडे रवि.... हमारी बॉन्डिंग अनंत काल तक बनी रहे।


Next Story