
मंडी। लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे सनातनी हिंदू हैं और उन्हें किसी से धार्मिक सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। भगवान राम सिर्फ बीजेपी वालों के नहीं हम सभी के आराध्य हैं, लेकिन हम प्रभु राम पर राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह प्रदेश में धर्मांतरण रोधी …
मंडी। लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे सनातनी हिंदू हैं और उन्हें किसी से धार्मिक सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। भगवान राम सिर्फ बीजेपी वालों के नहीं हम सभी के आराध्य हैं, लेकिन हम प्रभु राम पर राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह प्रदेश में धर्मांतरण रोधी कानून लेकर आए थे। तब हिमाचल ऐसा कानून लाने वाला देश का पहला राज्य था। देव संस्कृति को बढ़ावा देने में वीरभद्र सिंह ने अपने समय में अनेक कदम उठाए। देवी-देवताओं के लिए नजराने की शुरुआत, देव सदनों के निर्माण कराए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तीसरे चरण में 2800 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
इसमें सडक़ों के सुधार और स्तरोन्नयन का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साल आई भीषण त्रासदी में लोगों को राहत देने के लिए सुक्खू सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ का पैकेज जारी किया। इसमें से सबसे ज्यादा राहत राशि सराज विधानसभा क्षेत्र में वितरित हुई है। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा राहत राशि में भी लोगों को राहत प्रदान करने के लिए कई गुणा बढ़ोतरी की गई। वहीं, सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में सराज विधानसभा क्षेत्र में धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। बिना औचित्य के भवनों का निर्माण किया गया। यह भवन अब सफेद हाथी बने हुए हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में विकास को गांव तक पहुंचाया है। जिससे की हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।
