भारत

श्रीराम जी के झंडों से सजा ऊना शहर, माहौल राममय

21 Jan 2024 6:12 AM GMT
श्रीराम जी के झंडों से सजा ऊना शहर, माहौल राममय
x

ऊना। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर जिला ऊना में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियों का दौर जारी है। श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ऊना शहर के व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। ऊना का बाजार श्रीराम जी के …

ऊना। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर जिला ऊना में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियों का दौर जारी है। श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ऊना शहर के व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। ऊना का बाजार श्रीराम जी के झंडों से सज गया है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर श्रीराम जी के झंडे सजा दिए है। रोटरी चौक से लेकर पुल बाला बाजार तक सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर श्रीराम जी के झंडे लगा रखे है। बाजार का माहौल ही अलग दिख रहा है। ऊना मुख्य बाजार में आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप श्रीराम भक्तों द्वारा बड़ी एलईडी स्क्रीन पर श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। वहीं धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

इस मौके पर भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। वहीं रोटरी चौक पर सांय चार बजे डीजे लगाकर धार्मिक प्रवचन किए जाएंगे। वहीं भक्तों को कड़ा प्रसाद भी बांटा जाएगा। इसके अलावा अंब उपमंडल के गांव ठठल में श्रीराम जी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा। ऊना शहर के वार्ड नंबर छह में स्थित श्रीराम दरबार सजाया जाएगा। 22 जनवरी सोमवार को सुबह पांच बजे गीता मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 22 को बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां में श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। अयोध्या में श्रीराम जी के बाल रुप विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर डेरा बाबा रुद्रानंद जी ट्रस्ट द्वारा आज डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी से टक्का रोड, बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां, रैड लाईट चौक, झलेड़ा, बसाल होते हुए डेरा बाबा रुद्रानंद नारी तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 22 जनवरी को डेरा बाबा रुद्रानंद जी में भव्य प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

    Next Story