
ऊना। शहर ऊना में इंटक, एटक व सीटू की संयुक्त कमेटी के सदस्यों राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव जगत राम शर्मा, एटक के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी करनैल सिंह, दलजीत सिंह व सीटू के सचिव गुरनाम सिंह आदि अन्य सदस्यों की शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें भारत बंद के बारे में कमेटी सदस्यों ने खुलकर …
ऊना। शहर ऊना में इंटक, एटक व सीटू की संयुक्त कमेटी के सदस्यों राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव जगत राम शर्मा, एटक के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी करनैल सिंह, दलजीत सिंह व सीटू के सचिव गुरनाम सिंह आदि अन्य सदस्यों की शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें भारत बंद के बारे में कमेटी सदस्यों ने खुलकर चर्चा की। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी की हड़ताल में सभी यूनियन सदस्यों से 16 फरवरी को जिला ऊना की रैली में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का आग्रह किया गया।
कमेटी सदस्यों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर, ट्रांसपोर्ट, किसान, जनता विरोधी नीतियों को लागू किया जा रहा है। मोदी सरकार ने श्रम कानूनों को निरस्त कर चार लेबर कोड लागू कर रही है। केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को निजीकरण नेशनल मोनोटाईजेशन पाईप लाइन योजना को लागू कर रही है। संयुक्त कमेटी के सदस्यों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उनका न्यूनतम वेतन 26000 रुपये घोषित किया जाएं। चार लेबर कोड को निरस्त किया जाएं, मनरेगा में 120 दिन का रोजगार दिया जाएं, 375 रुपये दिहाड़ी लागू की जाएं, आउटसोर्स व सेवा प्रथा पर रोक लगाई जाएं व आउससोर्स के लिए कोई ठोस नीति बनाई जाएं, आंगनबाड़ी, आशा वर्कस को नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए।
