
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला में गिरे बर्फ के फाहों के बीच सैलानी झूम उठे। शनिवार दोपहर बाद मौसम फिर से खुशनुमा हो गया। सोलंगनाला में गिरे बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक उत्साहित हो उठे। कड़ाके की ठंड के बीच सैलानियों ने सेल्फी ली और जमीन पर बर्फ जमने पर एक-दूसरे …
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला में गिरे बर्फ के फाहों के बीच सैलानी झूम उठे। शनिवार दोपहर बाद मौसम फिर से खुशनुमा हो गया। सोलंगनाला में गिरे बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक उत्साहित हो उठे। कड़ाके की ठंड के बीच सैलानियों ने सेल्फी ली और जमीन पर बर्फ जमने पर एक-दूसरे के ऊपर बर्फ भी फैंकी। सोलंगनाला में गत दिनों हुए हिमपात से तीन फुट बर्फ के ढेर लगे हैं। अधिकतर पर्यटकों ने मनाली के पर्यटन स्थल नेहरुकुंड में ही बर्फ का आनंद लिया, लेकिन फोर बाई फोर गाडिय़ों में सोलंगनाला पहुंचे पर्यटकों को बर्फ के फाहों के दीदार हो गए।
पर्यटकों ने नेहरुकुंड में भी दिन भर बर्फ के बीच खूब मस्ती की। हिमांचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान पूर्ण ठाकुर ने बताया कि मनाली में हुए हिमपात से मनाली के पर्यटन सीजन के लिए संजीवनी साबित हुई है। इससे मनाली के पर्यटन कारोबार को और गति मिलेगी। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि फरवरी में मनाली में बर्फबारी होना पर्यटन कारोबार के लिए अच्छा संकेत है। कारोबारियों को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। लाहुल घाटी में शनिवार को फिर हिमपात शुरू हुआ। जिस कारण बीआरओ को सडक़ों से बर्फ हटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। खराब मौसम के बीच भी बीआरओ ने बर्फ हटाने का अभियान जारी रखा।
