भारत

चिडिय़ाघरों का निरीक्षण कर लौटी टीम, रखरखाव के तरीके सीखे

1 Feb 2024 5:37 AM GMT
चिडिय़ाघरों का निरीक्षण कर लौटी टीम, रखरखाव के तरीके सीखे
x

हमीरपुर। कांगड़ा जिला के बनखंडी में बनने वाले बड़े स्तर की चिडिय़ाघर का ढांचा तैयार करने के लिए वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने गुजरात जाकर दो चिडिय़ाघरों का निरीक्षण किया। चिडि़य़ाघरों का निरीक्षण करने के साथ ही रिहैबिलिटेशन सेंटर का भी अध्ययन किया। गुजरात के इन दो बड़े चिडिय़ाघरों में जानवरों को किस तरह से …

हमीरपुर। कांगड़ा जिला के बनखंडी में बनने वाले बड़े स्तर की चिडिय़ाघर का ढांचा तैयार करने के लिए वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने गुजरात जाकर दो चिडिय़ाघरों का निरीक्षण किया। चिडि़य़ाघरों का निरीक्षण करने के साथ ही रिहैबिलिटेशन सेंटर का भी अध्ययन किया। गुजरात के इन दो बड़े चिडिय़ाघरों में जानवरों को किस तरह से रखा जा रहा है तथा उन्हें किस तरह से भोजन की व्यवस्था की जाती है और बीमारी की हालत में कैसे इलाज किया जाता है तमाम बातों की जानकारी जुटाई गई। माना जाता है कि आगामी समय में गुजरात से जानवर बनखंडी चिडिय़ाघर के लिए लाए जा सकते हैं। वहां से जानवरों को लाने के बाद उनके रखरखाव संबंधी जानकारी पहले से ही जुटा गई है ताकि उनके रखरखाव में किसी तरह की कोई कमी न हे।

विभाग की टीम पीसीसीएफ हिमाचल प्रदेश की अगवाई में गुजरात के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। विभाग की माने तो बनखंडी में एक बड़े भूभाग पर चिडिय़ाघर का निर्माण प्रस्तावित है। यह अपने आप में एक अनूठा चिडिय़ाघर होगा। बताया यह भी जाता है कि यह भारत वर्ष के सबसे बड़े चिडिय़ाघरों में शामिल होगा। यही कारण है कि इसमें रखे जाने वाले जानवरों के रखरखाव हेतु सुदृढ़ व्यवस्थाएं करनी जरूरी है। इस चिडिय़ाघर निर्माण से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी के चलते विभागीय टीम ने गुजरात में जाकर वहां के जानवरों के जीवन पर अध्ययन किया तथा उनके रखरखाव के तरीके भी सीखे।

    Next Story