भारत

धौलाधार पर बर्फ नड्डा पर बरसे फूल

4 Feb 2024 4:49 AM GMT
धौलाधार पर बर्फ नड्डा पर बरसे फूल
x

धर्मशाला। धौलाधार की वादियों में शनिवार को भाजपा की धर्मशाला के जोरावर सिंह मैदान में रैली शुरू होने से पहले ही जोरदार बर्फबारी का दौर शुरू हो गया, जिसके चलते समस्त कांगड़ा घाटी शीतलहर की चपेट में आई। हालांकि जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेताओं के प्रहार …

धर्मशाला। धौलाधार की वादियों में शनिवार को भाजपा की धर्मशाला के जोरावर सिंह मैदान में रैली शुरू होने से पहले ही जोरदार बर्फबारी का दौर शुरू हो गया, जिसके चलते समस्त कांगड़ा घाटी शीतलहर की चपेट में आई। हालांकि जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेताओं के प्रहार ने सियासी गरमाहट ला दी, जिसके चलते लोगों में भी ठंडी फिजाओं के बावजूद खूब उत्साह देखने को मिला। इस बीच बारिश की ठंडी फुहारों से बचाव के लिए भााजपा के पदाधिकारी जनसभा में मौजूद लोगों से खनियारा की तरफ इंद्रूनाग के जयकारे लगाते रहे। भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बारिश के देवता इंद्रूनाग को मनाने के लिए रैली के दौरान दर्जन से अधिक बार इंद्रूनाग मंदिर खनियारा के जयकारे खनियारा की ऊपरी पहाडिय़ों की तरफ लगाए। इस दौरान इंद्रूनाग देवता की मेहरबानी भी देखने को मिली कि ऊपरी पहाडिय़ों में बर्फबारी के बावजूद मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने के समय हल्के छींटे ही गिरे। वहीं, जनसभा में अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम का खूब रंग देखने को मिला। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व संग पदाधिकारियों व नेताओं ने जयश्री राम के नारे जोर-शोर से लगाए।

इतना ही नहीं, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की चाय नगरी पालमपुर में राम मंदिर बनाए जाने के प्रस्ताव को याद दिया। साथ ही श्रीराम के नारे भी मौजूद लोगों के साथ जोर-शोर से लगाए। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राज्यस्थान में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार जिला कांगड़ा व धर्मशाला में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का पारंपरिक शहनाई वादन, ढोल-नगाड़ों संग पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। सिद्धबाड़ी के टॉवर क्लॉक चौक से होते हुए मंच तक रोड शो के दौरान लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा पर फूलों की वर्षा करते हुए उनके समर्थन में नारे लगाते हुए स्वागत किया। इस दौरान जोरावर मैदान के कुछ हिस्से में कुर्सियां लगाकर बैठने का स्थान बनाया गया था, लेकिन बाद में भीड़ अधिक पहुंचने पर इकट्ठा करके रखी कई कुर्सियों को भी खोला गया और पर्दे को भी उठाया गया, जिससे कि बाहर की तरफ बैठक भी लोग जनसभा का हिस्सा बन सकें।

    Next Story