
बिलासपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र में श्रीराम नाम से सुसज्जित 3 लाख से अधिक बॉक्स वितरण के लिए उपलब्ध करवाए हैं। इसमें एक दीपक, एक आरती संग्रह पुस्तक, …
बिलासपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र में श्रीराम नाम से सुसज्जित 3 लाख से अधिक बॉक्स वितरण के लिए उपलब्ध करवाए हैं। इसमें एक दीपक, एक आरती संग्रह पुस्तक, एक श्री राम का स्टीकर, एक हमारे घर श्रीराम का स्टीकर, एक सांसद हमीरपुर की ओर से राम मंदिर का संदेश, एक कैलेंडर और एक श्रीराम जी की ध्वजा पताका घर-घर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा के जिला बिलासपुर मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम विराजमान होने जा रहे हैं। पूरे देश में माहौल राममय है। प्रभु श्रीराम के इस देशव्यापी अनुष्ठान को और प्रबलता से अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में प्रतिस्थापित करने हेतु केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक अनोखी पहल की है। अनुराग ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र में श्रीराम नाम से सुसज्जित तीन लाख से अधिक विशेष बॉक्स वितरित करवा रहे हैं।
सोनल शर्मा ने बताया कि अनुराग ठाकुर की ओर से प्रत्येक बॉक्स में एक दीपक, एक आरती संग्रह पुस्तक, एक श्री राम जी का स्टीकर, एक हमारे घर श्री राम स्टीकर, एक सांसद हमीरपुर की ओर से राम मंदिर का संदेश, एक कैलेंडर और एक श्रीराम जी की ध्वजा पताका उपलब्ध करवाई जा रही है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में ऐसे 3 लाख से अधिक बॉक्स बांटे जा रहे हैं। यानी प्रत्येक विधानसभा में 16 हजार से अधिक बॉक्सों का वितरण हो रहा है। अनुराग ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को श्रीराम के आगमन की खुशी मनाएं और अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता, सेवा और दीप प्रज्वलन का शुभ कार्य करें। इस दीपोत्सव में एक दीया उनकी ओर से भी जलाएं और श्रीराम नाम की पताका फहराएं। 22 जनवरी को श्रीराम जी की आरती गाएं और खुशियां मनाएं।
