भारत

मुल्थान में छह दिन से सडक़ें बंद, मरीजों पर संकट

7 Feb 2024 5:46 AM GMT
मुल्थान में छह दिन से सडक़ें बंद, मरीजों पर संकट
x

बरोट। बर्फ बारी के छह दिन बीत जाने के बाद भी मुल्थान में दिक्कतें बरकरार हैं। बरोट- लोहारड़ी की 10 किलोमीटर, मुल्थान बड़ा गांव की 20 किलोमीटर सडक़ को अभी विभाग अब तक बहाल नहीं कर पाया है। तहसील की छह पचायतों बड़ा गांव, कोठी, कोढ, धरमान, लुआई, स्बाड, पोलिंग की पंद्रह हजार आबादी रहती …

बरोट। बर्फ बारी के छह दिन बीत जाने के बाद भी मुल्थान में दिक्कतें बरकरार हैं। बरोट- लोहारड़ी की 10 किलोमीटर, मुल्थान बड़ा गांव की 20 किलोमीटर सडक़ को अभी विभाग अब तक बहाल नहीं कर पाया है। तहसील की छह पचायतों बड़ा गांव, कोठी, कोढ, धरमान, लुआई, स्बाड, पोलिंग की पंद्रह हजार आबादी रहती है। पोलिंग पंचायत के उप प्रधान छागा राम, स्बाड पंचायत के उप प्रधान सुनील, लुआई पंचायत के उप प्रधान तिलक राज, पूर्व प्रधान मेहर चंद, पूर्व प्रधान रूप लाल, मेहर चंद मोहन, प्यार चंद, रामचंद, घनशयाम, शांता देवी, संजीव, सुदर्शन, मान सिंह ने कहा कि बर्फबारी के दौरान इन गांवों में 2 फुट तक हिमपात हुआ है।

पानी की पाइपें भी जाम हो गई हंै। उन्होंने कहा कि विभाग ने दोनों मुख्य सडक़ों में मशीनें लगा दी हैं। गांव में लोग बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि बर्फबारी के कारण क्षेत्रों में दूरसंचार की सुविधा भी ठप है। मरीजों को गांव से पीठ पर उठा कर इलाज के लिए लाना पड़ रहा है। इधर मुल्थान लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनीश ठाकुर ने कहा कि मशीनें कार्य पर लगी हैं। जल्द ही सडक़े छोटी गाडिय़ों के लिए बहाल हो जाएगी। सीपीएस किशोरी लाल ने भी विभागों को जल्दी सडक़ों व अन्य समस्या के समाधान के आदेश कर दिए हैं।

    Next Story