भारत

नव चेतना पब्लिक स्कूल में मेधावियों पर बरसे इनाम

12 Jan 2024 6:57 AM GMT
नव चेतना पब्लिक स्कूल में मेधावियों पर बरसे इनाम
x

भराड़ी। उप तहसील भराड़ी के तहत नव चेतना पब्लिक स्कूल लेहड़ी सरेल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता प्रबंधन नव चेतना शिक्षा समिति लेहड़ी सरेल मोनिका ठाकुर ने की। जबकि स्थानीय समाजसेवी व सेवानिवृत्ति डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर अच्छर सिंह वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। विद्यालय परिवार …

भराड़ी। उप तहसील भराड़ी के तहत नव चेतना पब्लिक स्कूल लेहड़ी सरेल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता प्रबंधन नव चेतना शिक्षा समिति लेहड़ी सरेल मोनिका ठाकुर ने की। जबकि स्थानीय समाजसेवी व सेवानिवृत्ति डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर अच्छर सिंह वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

इस मौके पर प्राची और उसकी सहेलियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया। इसके पश्चात पहले और दूसरी कक्षा के आद्विक, रिधान, अक्षत, काव्य और उसके दोस्तों ने दादा-दादी, नाना नानी स्वागत गान पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। जिनमें अपराजिता, प्रीतिका, प्रणव, वेदांश, आराध्या, आरुषि, स्वाती, यूनिका, अन्नया, समक्ष, प्रांजलि, अदिति, अर्पिता, अक्षरा, अक्षत, शौर्य, सृष्टि, अंशिका, कृतिका, प्राची, हिमानी, गौरी, नीरज व ऋतुराज को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय संस्थापक खूब सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

    Next Story