
शिमला। आज पूरे जिलाभर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। रिज पर इस साल राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी सहित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शहर के मेयर …
शिमला। आज पूरे जिलाभर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। रिज पर इस साल राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी सहित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शहर के मेयर सुरेंद्र चौहान, डिप्टी मेयर उमा कौशल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान रिज पर एनसीसी, आर एंड आर, डाक विभाग, सेना के जवान, पुलिस के जवान और बैंड के सभी जवानों परेड का आयोजन करेंगे और राज्यपाल को सलामी भी देंगे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सभी जवान परेड में भाग लेने वाले हैं। गणतंत्र दिवस पर 16 के करीब झांकियां भी निकाली जा रही हैं। इन झांकियों में प्रदेश सरकार की योजनाओं सहित नए प्लान को दिखाया जाना है। 26 जनवरी को रिज पर होने वाली परेड में इन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान पांच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाना है।
इसमें बालीका आश्रम टुटीकंडी की छात्राएं देश भक्ति गीत पर नृत्य पेश करेंगी। इनके अलावा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू की छात्राएं नाटी पेश करेंगी। वहीं, एनजेडसीसी पटयाला के हरियाणा गु्रप भी प्रफॅाम करेगा। इनके अलावा जिला सिरमौर की टिसू नृत्य और जिला महासू की नाटी से भी लोगों को मंनोरंजित किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री सहित मेयर डिप्टी मेयर तीरंगे रंगे के गुबारे हवा में भेजेंगे और पूरे प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देंगे। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जिला शिमला के लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सभी लोग गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाएं। जिला की सभी पंचायतों और सरकारी कार्यालय के बाहर भी तीरंगा फहराया जाएगा और सभी को मिठाई बांटी जाएगी। इसमें पंचायत प्रधान तिरंगा फहराने वाले हैं।
