भारत

अयोध्या के लिए रवाना हुए रामभक्त

8 Feb 2024 6:19 AM GMT
Ram devotees left for Ayodhya
x

चंबा। अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर के दर्शनों हेतु रामभक्तों की टोली बुधवार सवेरे मुख्यालय से रवाना हुई। अयोध्या रवाना होने से पहले रामभक्तों ने मुख्य चौक पर एकत्रित होकर भजन-कीर्तन किया गया। इस दौरान रामभक्तों पर पुष्प वर्षा भी की। बुधवार सवेरे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डा. केशव वर्मा व …

चंबा। अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर के दर्शनों हेतु रामभक्तों की टोली बुधवार सवेरे मुख्यालय से रवाना हुई। अयोध्या रवाना होने से पहले रामभक्तों ने मुख्य चौक पर एकत्रित होकर भजन-कीर्तन किया गया। इस दौरान रामभक्तों पर पुष्प वर्षा भी की। बुधवार सवेरे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डा. केशव वर्मा व आरएसएस के नगर संघ चालक संदीप कुमार की अगवाई में चंबा शहर से पचास और पूरे जिला से कुल दो सौ रामभक्त अयोध्या को रवाना हुए।

दोपहर बाद रामभक्तों की टोलियां उना जिला के अंब रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां शाम चार बजे सभी रामभक्त ट्रेन के जरिए अयोध्या को रवाना हो गए। रामभक्तों की यह टोली गुरुवार सवेरे दस बजे अयोध्या पहुंचेगी। जहां नवनिर्मित मंदिर में स्थापित रामलला की भव्य प्रतिमा के दर्शन करने के बाद दस फरवरी शाम को वापस चंबा लौटेगी। बहरहाल, अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के दर्शनों हेतु जिला चंबा से दौ सौ रामभक्त अयोध्या को रवाना हुए हैं।

    Next Story