
शिमला। गणतंत्र दिवस पर हिमाचल पुलिस के पांच और अग्निशमन विभाग के एक सब-फायर आफिसर को मेडल से नवाजा जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अग्निशमन विभाग और पुलिस अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। हिमाचल पुलिस के पांच अधिकारियों और अग्निशमन विभाग के एक सब फायर अधिकारी समेत हिमाचल के छह …
शिमला। गणतंत्र दिवस पर हिमाचल पुलिस के पांच और अग्निशमन विभाग के एक सब-फायर आफिसर को मेडल से नवाजा जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अग्निशमन विभाग और पुलिस अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। हिमाचल पुलिस के पांच अधिकारियों और अग्निशमन विभाग के एक सब फायर अधिकारी समेत हिमाचल के छह अधिकारियों को राष्ट्रपति मेडल और सराहनीय सेवाओं के लिए पांच मेडल दिए जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर इन अधिकारियों को पदक से नवाजा जाएगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार को विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा।
इसके अलावा एक आईजी, दो इंस्पेक्टर और एक हैड कांस्टेबल को सराहनीय सेवाओं के लिए मेडल मिलेगा। वहीं, अग्निशमन विभाग के एक सब फायर ऑफिसर को सराहनीय सेवाओं के लिए मेडल मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इन पुलिस अधिकारियों और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की सूची जारी की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार को विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। इसके अलावा आईजी क्राइम सुमेद्धा द्विवेदी, इंस्पेक्टर ओम प्रकश और विनोद कुमार शर्मा एवं हैड कांस्टेबल राम कृष्ण को सराहनीय सेवाओं के लिए मेडल मिलेगा। देश की सुरक्षा में साहस का प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। वहीं, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों में सब फायर ऑफिसर भगत राम को सराहनीय सेवाओं के लिए मेडल दिया जाएगा।
