सिखों के दशम गुरु पातशाह गोविंद सिंह महाराज ने यहां बिताए हैं आठ महीने

नाहन। सिक्खों के दशम गुरु गोविंद सिंह महाराज का 357वां प्रकाश उत्सव हर्षोउल्लास के साथ दशमेश अस्थान गुरु द्वारा नाहन साहिब में मनाया जा रहा है। गुरु गोविंद सिंह महाराज का ऐतिहासिक नाहन शहर से 1685 से अटूट इतिहास जुड़ा है, जब तत्कालीन महाराजा सिरमौर मेदिनी प्रकाश के निमंत्रण पर दशम गुरु पातशाह नाहन पधारे थे। …
नाहन। सिक्खों के दशम गुरु गोविंद सिंह महाराज का 357वां प्रकाश उत्सव हर्षोउल्लास के साथ दशमेश अस्थान गुरु द्वारा नाहन साहिब में मनाया जा रहा है। गुरु गोविंद सिंह महाराज का ऐतिहासिक नाहन शहर से 1685 से अटूट इतिहास जुड़ा है, जब तत्कालीन महाराजा सिरमौर मेदिनी प्रकाश के निमंत्रण पर दशम गुरु पातशाह नाहन पधारे थे। यहां उन्होंने आठ माह का समय बिताया, जिसके बाद दशम गुरु पांवटा साहिब गए। 357वें प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा नाहन साहिब को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है, वहीं दरबार साहिब में शब्द कीर्तन का दौर के साथ विभिन्न संगतें हलवा, प्रशाद इत्यादि का वितरण कर रही है।
