हिमाचल प्रदेश

स्त्री सभा की नालागढ़ इकाई ने 300 स्कूली बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

Admin Delhi 1
12 Dec 2023 12:34 PM IST
स्त्री सभा की नालागढ़ इकाई ने 300 स्कूली बच्चों को बांटे गर्म कपड़े
x

मंडी: स्त्री सभा की नालागढ़ इकाई ने 300 स्कूली बच्चों को स्वेटर और मोजे बांटे. सोमवार को राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नालागढ़ के बच्चों को 142 स्वेटर व मोजे उपलब्ध कराये गये। जबकि गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 97 स्वेटर और मोजे दिए गए। दो दिन पहले बैरियां में भी कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के स्कूली बच्चों को 57 स्वेटर और मोजे दिए गए थे। इसके अलावा आंगनबाडी में चार बच्चों को स्वेटर और मोजे भी दिये गये। सर्दी के मौसम में ये गर्म कपड़े बच्चों को जरूर राहत देंगे।

Next Story