भारत

घाटे से उबरने के लिए नगर निगम को बढ़ाने होंगे आय के सोर्स

18 Jan 2024 7:13 AM GMT
घाटे से उबरने के लिए नगर निगम को बढ़ाने होंगे आय के सोर्स
x

शिमला। प्रदेश की सरकार के सता में आने के बाद अब नगर निगम में इस साल का पहला बजट पेश होना है। फरवरी में यह बजट पेश होगा, लेकिन खास बात यह है कि इस बार के बजट में निगम को यदि पिछले साल के घाटे से उबरना है तो आय के स्रोतों पर फोकस …

शिमला। प्रदेश की सरकार के सता में आने के बाद अब नगर निगम में इस साल का पहला बजट पेश होना है। फरवरी में यह बजट पेश होगा, लेकिन खास बात यह है कि इस बार के बजट में निगम को यदि पिछले साल के घाटे से उबरना है तो आय के स्रोतों पर फोकस करना होगा। नगर निगम की फाइनांस टीम नगर निगम शिमला का वार्षिक बजट बनाने के लिए जुटी हुई है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। निगम की सालाना आय को ध्यान में रखते हुए बजट फाइनांस टीम की ओर से बनाया जा रहा है। इस बजट से शहर के लोगों को बेहतर और नई योजनाओं की उमीद है। कांग्रेस शासित नगर निगम का यह पहला बजट है। इस वर्ष लोगों को लुभाने के लिए कुछ खास योजनाएं रहेंगी। इन दिनों बजट को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। इसके लिए शहर के बुद्धिजीवियों और तमाम लोगों से सुझाव भी जल्द मांगे जाएंगे। ऐसे संकेत हैं कि वित्तीय वर्ष के बजट में शहरवासियों को नई सौगातें मिलेंगी।

सडक़ों, रास्तों व पार्किंगों को विशेष तवज्जो दी जा सकती है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बजट को लेकर पार्षदों, शहरवासियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और वरिष्ठजनों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। सभी सुझावों व प्राथमिकताओं को पूरा करने की भरपूर कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट में रास्तों, पार्किंग व सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर अलग से प्रावधान करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में अधिकतर कार्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे हैं। शहरवासियों को इस बार निगम बजट से काफी उम्मीदें है। इस बजट में शहर के लोगों के लिए नई योजनाओं को मिलने की भी उ मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम फरवरी माह के पहले सप्ताह में शहरवासियों से बजट में उनकी प्राथमिकताओं को जानेगा। इसके लिए शहर के लोग भी निगम को अपने सुझाव दे सकते हैं। पिछले साल का बजट स्मार्ट सिटी के इधर-गिर्द ही रहा था। ऐसे में इस बजट में शहर के जिन वार्डों में स्मार्ट सिटी से पैसा खर्च नहीं किया जा सकता।

    Next Story