भारत

अयोध्या में मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रथम दर्शन के बन रहे भागी

22 Jan 2024 3:46 AM GMT
अयोध्या में मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रथम दर्शन के बन रहे भागी
x

शिमला। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या पहुंच गए हैं। वह यहां आरएसएस के अतिथियों के साथ भगवान रामलला के प्रथम दर्शन के भागी बन रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह विश्व हिंदू परिषद के निमंत्रण पर अयोध्या पहुंचे विक्रमादित्य सिंह आज यहां भगवान रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में भाग ले रहे हैं। अयोध्या जाने से पहले …

शिमला। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या पहुंच गए हैं। वह यहां आरएसएस के अतिथियों के साथ भगवान रामलला के प्रथम दर्शन के भागी बन रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह विश्व हिंदू परिषद के निमंत्रण पर अयोध्या पहुंचे विक्रमादित्य सिंह आज यहां भगवान रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में भाग ले रहे हैं।

अयोध्या जाने से पहले विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि सनातनी होने के नाते उन्हें भगवान रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है और वह अयोध्या अवश्य जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह यहां उन खास मेहमानों में शामिल हैं, जिन्हें रामलला के प्रथम दर्शन का सौभाग्य हासिल हो रहा है।

    Next Story