भारत

मिनर्वा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अचीवर को बिठाया पलकों पर

28 Jan 2024 7:22 AM GMT
मिनर्वा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अचीवर को बिठाया पलकों पर
x

घुमारवीं। मिनर्वा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस घुमारवीं में अचीवर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 26 जनवरी को संस्थान ने ऐसी प्रतिभाओं को अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया जो आज देश के अलग-अलग जगहों पर जज, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रशासनिक अधिकारी बनकर जिला का मान बढ़ा रहे हैं। समारोह में ऐसी हस्तियां शोभा बनींए जिन्होंने …

घुमारवीं। मिनर्वा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस घुमारवीं में अचीवर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 26 जनवरी को संस्थान ने ऐसी प्रतिभाओं को अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया जो आज देश के अलग-अलग जगहों पर जज, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रशासनिक अधिकारी बनकर जिला का मान बढ़ा रहे हैं। समारोह में ऐसी हस्तियां शोभा बनींए जिन्होंने मिनर्वा स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी कर विभिन्न क्षेत्रों में आयाम स्थापित किए हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार राजेश धर्माणी ने शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने सम्बोधन में कहा कि संस्थान से शिक्षा ग्रहण कर चुके 8 छात्र आज अधिकारी बनकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश का नाम चमकाने वाले सभी होनहारों को स्कूल प्रबंधन द्वारा आमंत्रित किया गया।

इन्हीं में दो सगे भाई भी शमिल हैं जिन्होंने न्यायिक सेवा में कदम रखा है। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट के पद चयनित हुए विशाल ठाकुर तथा उनके छोटे भाई विकास ठाकुर जो न्यायिक सेवा परीक्षा हिमाचल प्रदेश के लिए चयनित हुए हैंए वह समारोह में पहुंचे। इस समय वह मध्य प्रदेश न्यायाधीश हैं। दोनों भाई कल्लर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं बैरी ऋषिकेश गांव की अंशू चंदेल ने मिनर्वा से सत्र 2013-14 पढ़ाई उतीर्ण की है। 2023 में उन्होंने एचएएस की परीक्षा पास कर सबको गौरवांवित किया। वहीं डॉ. अभिनव भारतीय सेना में बतौर कैप्टन सेवारत हैं। सत्र 2013-14 में स्कूल और उसके बाद उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई उतीर्ण की। डॉक्टर के पद पर सेवाएं देते हुए 2023 में उन्होंने एसएसबी क्लीयर कर भारतीय सेना में कैप्टन बनने का कीर्तिमान हासिल किया। वहीं यह कार्यक्रम सफल रहा। पलक शर्मा, स्नेहा, केशव चंदेल, संभव, अंशुल शर्मा, तनिष्क, आदित्य ठाकुर, आकाश ठाकुर, श्रमय शर्मा, हर्षित पुंडीर और अक्षय आनंद बीटेक की पढ़ाई कर रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्टडी सर्कल के संयोजक राकेश चंदेल व एमडी सुदेश ने कहा कि हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में प्रतिभाओं को सम्मान मिलता है।

पिछले वर्ष 47 मिनर्वियन ने नीट यूजी की परीक्षा पास की है। आरकेजीएमसी हमीरपुर से सौम्य चंदेलए आयुष शर्मा, नितिन चंदेल, रिद्धि कुमारी, निहारिका शर्मा, शौर्य सांख्यान, दीया शर्मा, शाम्भवी, ईशान, सुचिता ठाकुर, सुजल मल्होत्रा, निवेदिता और कृतिका अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं जेएलएनजीएमसीए चंबा में गरिमा, अपूर्वा शर्मा, अर्पित धर्माणी, विंकल, आर्या शर्मा, पीयूष वशिष्ठ, श्रेया शर्मा, अलीशा शर्मा, संश्रुत्य और मनन पुरी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। एमएमयूए सोलन में रान्या ठाकुर तथा प्रथम भारद्वाज, आर्यांश धर्माणी, अक्षित शर्मा, शिवेन, अकुल शर्मा, ईशांत चौधरी और मधु आईजीएमसी शिमला, शगुन शर्मा, क्षितिज शर्मा, उपासना, मानसी ठाकुर, नमन कुमार, प्रियांशु और ईशा आरपीजीएमसी टांडा, प्रथिथ अरोड़ा, कनिष्का शर्मा, ओमिका शर्मा और ईशा एसएलबीएसजीएमसीए नेरचौक, आंचल कुमारी, आदित्य शर्मा, शिवांगी, अपूर्वा शर्मा और श्रुति वाईएसपीजीएमसीए नाहन में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।

    Next Story