
चंबा। ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर साहो में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व आठ मार्च को धार्मिक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व के सफल आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अदीप चौणा ने की। इस दौरान …
चंबा। ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर साहो में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व आठ मार्च को धार्मिक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व के सफल आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अदीप चौणा ने की। इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ ही पदाधिकारियों व सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अदीप चौणा ने बताया कि आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर सवेरे पांच से नौ बजे तक पूजा-अर्चना की जाएगी। नौ से दस बजे तक सत्संग पार्टी जालपा माता मंदिर कमेटी अठलुईं अपनी प्रस्तुति देगी। तदोपरांत ग्यारह बजे मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा।
इसी बीच दस से ग्यारह बजे तक महिला मंडल लंघेई और ग्यारह से एक बजे तक संजय एंड पार्टी हरि कीर्तन की प्रस्तुति देंगे। बारह बजे मंदिर में आयोजित यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। उन्होंने बताया कि एक से शाम छह बजे तक सोनी एंड पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें चंबा के उभरते कलाकार सुभाष प्रिंस अपने भक्ति गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकार प्रदीप सरयाल, दुनी सिंह राठौर तथा ऐंचली गायक जोनी भी अपनी प्रस्तुति देंगे। आठ मार्च को रात्रि में मंदिर में शिव नुआले का भी आयोजन किया जाएगा। नौ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन होगा। बैठक में कमेटी के महासचिव सुनील महाजन, उपाध्यक्ष यशपाल, कोषाध्यक्ष जय द्गकाश शर्मा, जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु व अन्य सदस्यों में दीपक शर्मा, मोती राम मैहता, उदय शर्मा, रामदयाल, जगदीश चौहान, राजेंद्ग गुदियाला, निर्मला देवी व महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।
