भारत

चिडग़ांव से चलेगी पांवटा साहिब के लिए एचआरटीसी बस

5 Feb 2024 6:38 AM GMT
चिडग़ांव से चलेगी पांवटा साहिब के लिए एचआरटीसी बस
x

रोहडू। अब चिडग़ांव के लोगों को सर्दियों में शिमला या अन्य लांगरुट मार्ग के लिए खड़ा पत्थर या कुफरी में गिरे हिमपात पर नहीं निर्भर रहना पड़ेगा। अब वाया सैंज पांवटा साहिब होकर लोग अपने निर्धारित समय पर लांगरूट पर जा पाएंगे। मुख्य संसदीय सचिव विधि, संसदीय मामले एवं बागबानी विभाग हिमाचल सरकार मोहन लाल …

रोहडू। अब चिडग़ांव के लोगों को सर्दियों में शिमला या अन्य लांगरुट मार्ग के लिए खड़ा पत्थर या कुफरी में गिरे हिमपात पर नहीं निर्भर रहना पड़ेगा। अब वाया सैंज पांवटा साहिब होकर लोग अपने निर्धारित समय पर लांगरूट पर जा पाएंगे। मुख्य संसदीय सचिव विधि, संसदीय मामले एवं बागबानी विभाग हिमाचल सरकार मोहन लाल ब्राकटा द्वारा रोहड़ू से पांवटा साहिब हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहड़ू की बस सेवा का विस्तारिकरण किया। अब ये बस चिडग़ांव से पांवटा साहिब चलेगी। जो सुबह 5.00 बजे चिडग़ांव से एवं 6.00 बजे रोहड़ू से पांवटा साहिब के लिए चलेगी। पांवटा साहिब से सुबह 6.20 मिनट व रोहड़ू से शाम 5.30 बजे चिडग़ांव को चलेगी।

इस बस सेवा को रोहडू बस अड्डे से 3 बजे रविवार को मुख्य संसदीय सचिव विधि, संसदीय मामले एवं बागबानी विभाग हिमाचल सरकार मोहन लाल ब्राकटा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। मोहन लाल ब्राकटा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भरपूर विकास हो रहा है। कांगेस कमेटी के महासचिव अध्यक्ष सोहन लाल चौहान , निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम छतर ठाकुर, राजिंदर शर्मा, उपाध्यक्ष नगर परिषद रोहडू सुजय अग्रवाल , सुशील चौहान,मीडया प्रभारी हैप्पी मेहता जोगिंदर सारटा, कुलदीप बिजवान , दीपक मांजटा , कुशाल ठाकुर मलक राज ठाकुर मौजूद रहे।

    Next Story