
शिमला। राजधानी में इन दिनों जोरों शोरों से गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मालरोड, रिज मैदान सहित बाजारों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शिमला में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार हरियाणा पुलिस की टुकड़ी भाग लेगी। राजधानी शिमला के …
शिमला। राजधानी में इन दिनों जोरों शोरों से गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मालरोड, रिज मैदान सहित बाजारों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शिमला में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार हरियाणा पुलिस की टुकड़ी भाग लेगी। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में हर बार पड़ोसी राज्य की टुकड़ी भी परेड में भाग लेती है। इस बार परेड में भाग लेने के लिए हरियाणा पुलिस की टुकड़ी को चुना गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी झांकियां निकाली जाने वाली है। इसमें सबसे आकर्षण का केंद्र मुख्यमंत्री सुखआश्रय योजना की झांकी भी होगी।
मंगलवार को ड्रेस के साथ एनसीसी, आर एंड आर, आर्मी जवान, पुलिस जवानों सहित पुलिस वैंड की टुकडिय़ों ने पूरा दिन अभ्यास किया। इनके अभ्यास को देखने के लिए हर रोज सैंकड़ों लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है। हरियाणा की टुकड़ी के अलावा शिमला जिला के पुलिस जवानों की टुकड़ी, 2 बटालियन की टुकडिय़ां, एक सेना की टुकड़ी, पुलिस बैंड, होमगार्ड बैंड, अिग्नशमन विभाग की टुकड़ी, एनसीसी के कैडेटस, एनएसएस के स्वयं सेवी, पुलिस वायरलेस एवं तकनीकी स्टाफ की टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। गणतंत्र दिवस के लिए होने वाली परेड के लिए शिमला पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से भी रणनीति तैयार कर ली गई है।
