भारत

गीता कपूर एसजेवीएनएल की अध्यक्ष

2 Feb 2024 4:10 AM GMT
गीता कपूर एसजेवीएनएल की अध्यक्ष
x

शिमला। एसजेवीएनएल को पहली महिला अध्यक्ष मिल गई हैं। हाइड्रो सीपीएसई का नेतृत्व करने वाली पहली महिला के रूप में गीता कपूर को इस पद पर तैनात किया गया है। गीता कपूर अध्यक्ष के साथ ही प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी संभालेंगी। गीता कपूर ने वर्ष 1992 में एसजेवीएनएल को ज्वाइन किया, तब वह कंपनी में …

शिमला। एसजेवीएनएल को पहली महिला अध्यक्ष मिल गई हैं। हाइड्रो सीपीएसई का नेतृत्व करने वाली पहली महिला के रूप में गीता कपूर को इस पद पर तैनात किया गया है। गीता कपूर अध्यक्ष के साथ ही प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी संभालेंगी। गीता कपूर ने वर्ष 1992 में एसजेवीएनएल को ज्वाइन किया, तब वह कंपनी में शामिल होने वाली पहली महिला कार्मिक अधिकारी थीं। कार्यभार ग्रहण करते समय गीता कपूर ने गत सभी उन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों के प्रति उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया, जिन्होंने एसजेवीएनएल में शक्ति और परिपक्वता का संचार किया तथा कंपनी को अपनी वर्तमान प्रतिष्ठा तक पहुंचाया। उन्होंने एसजेवीएनएल को भविष्य में भी नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसजेवीएनएल में 31 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवाओं के साथ गीता कपूर के पास मानव संसाधन, सिविल निर्माण और सिविल अनुबंध के क्षेत्र में सर्वांगीण अनुभव है। मानव संसाधन में अपने अमूल्य अनुभव के साथ गीता कपूर ने नीतियां बनाने, मानक संचालन प्रक्रियाओं को परिभाषित करने और यूनियनों के साथ वेतन निपटान का नेतृत्व करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने जनवरी, 2024 में कंपनी को प्रतिष्ठित ग्रेट प्लेस टू वर्क सूची में पहुंचाया। वर्तमान में गीता कपूर एसजेवीएन के पंजीकृत ट्रस्ट सीएसआर फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। आठ अप्रैल, 1964 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मी गीता कपूर ने वर्ष 1992 में अधिकारी के रूप में एसजेवीएन में अपनी यात्रा आरंभ की।

    Next Story