
दौलतपुर चौक। गगरेट के गांव अमलेहड़ भंजाल, कलोह, मवा कहोला (श्मशान घाट व भ_ा) रामपुर (मुबारकपुर), दौलतपुर चौक, बबेहड़ व जोह में विभिन्न सिंचाई एवं पेयजल सुधारीकरण योजनाओं का गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार को शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत नए चेक डैम, नई पंपिंग मशींस, नई …
दौलतपुर चौक। गगरेट के गांव अमलेहड़ भंजाल, कलोह, मवा कहोला (श्मशान घाट व भ_ा) रामपुर (मुबारकपुर), दौलतपुर चौक, बबेहड़ व जोह में विभिन्न सिंचाई एवं पेयजल सुधारीकरण योजनाओं का गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार को शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत नए चेक डैम, नई पंपिंग मशींस, नई राइजिंग व नई वितरण प्रणाली का निर्माण किया जाएगा जिससे लम्बे समय से सिंचाई व पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। जलशक्ति विभाग द्वारा इन सभी कार्यों की करीब 15 करोड़ अनुमानित लागत आंकी गई है। जिसमें मुबारिकपुर, कलोह, अमलेहड, भंजाल में पेयजल सुधारीकरण योजनाओ पर अनुमानित लागत करीब 7 करोड़ 22 लाख रुपए है। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में 520.33 लाख रूपये से पेयजल सुधार योजना का शिलान्यास किया। जिसमें एक मेन टैंक, 04 सेक्टर टैंक, 21 किलोमीटर वितरण प्रणाली शामिल है और इससे 4340 लोग लाभांवित होंगे।
बबेहड व जोह गांव में पेयजल सुधारीकरण योजना पर अनुमानित लागत 2 करोड़ 53 लाख रुपएहै जिससे 3200लोग लाभांवित होंगे। इन सभी कार्यों के सुचारू रूप से क्रियाशील होते ही इन सब योजनाओ से तकरीबन 12 गांवों के दस हजार से ऊपर स्थानीय को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा व इन योजनाओं से करीब 255 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इससे पहले गत शाम को विधायक चैतन्य शर्मा ने 1876.08लाख रूपये की लागत से 20 सिचाई योजनाओं का शिलान्यास किया उन्होंने बताया कि शीघ्र ही क्षेत्र में पेयजल किल्लत खत्म होगी, साथ ही सिंचाई योजनाओं से गगरेट में नई हरित क्रांति आएगी। जिससे किसान की आर्थिकी सुधरेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष को जनता की समस्याओं के लिए समर्पित किया है।
