भारत

पांवटा साहिब में रामलला का जश्न

24 Jan 2024 6:44 AM GMT
पांवटा साहिब में रामलला का जश्न
x

पांवटा साहिब। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पांवटा में दीपावली का माहौल दिखा। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पांवटा साहिब शहर में लोगों ने पटाखे फोड़े। इस दौरान पूरे शहर में मंगलवार को राम भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली तथा मंदिरों और घरों को लोगों ने दीयों …

पांवटा साहिब। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पांवटा में दीपावली का माहौल दिखा। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पांवटा साहिब शहर में लोगों ने पटाखे फोड़े। इस दौरान पूरे शहर में मंगलवार को राम भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली तथा मंदिरों और घरों को लोगों ने दीयों से रोशन कर दिया। अयोध्या में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को की गई। इसके मद्देनजर पांवटा साहिब के अलग-अलग मंदिरों में अनेक धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिरों में भजन-कीर्तन और रामायण तथा सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान मंगलवार को शिव मंदिर पातलियों से राम लला की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों राम भक्तों सहित सांसद सुरेश कश्यप व विधायक सुखराम चौधरी शामिल रहे।

यह शोभा यात्रा शिव मंदिर पातलियों से शुरू होकर नगर परिषद मैदान में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान शिव मंदिर बद्रीपुर में जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट, ब्राह्मण सभा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हर हर कांवड़ सेवा व अन्य हिंदू संगठनों ने इस शोभा यात्रा में अपना पूरा योगदान दिया। इस दौरान पूरा पांवटा शहर राममय हो गया। इस शोभा यात्रा के दौरान राम भक्तों द्वारा लोगों के लिए जगह-जगह खाने-पीने का स्टॉल लगाए गए। शोभा यात्रा में शामिल विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में लोगों ने शोभा यात्रा निकाली। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में हुई शोभा यात्रा को लेकर पांवटा पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। शोभा यात्रा मार्ग के साथ-साथ पूरे शहर और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। शोभा यात्रा को लेकर रूट डायवर्ट किया गया। पुलिस की ओर से पीसीआर चौराहों पर तैनात रही। पांवटा पुलिस के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर व थाना प्रभारी अशोक चौहान ने शहर का दौरा कर स्वयं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

    Next Story