भारत

लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की खास तैयारी

16 Jan 2024 4:01 AM GMT
लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की खास तैयारी
x

ऊना। प्रदेश में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा ने अपनी तैयारियोंं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा की लोकसभा चुनाव योजना समिति की अहम बैठक सोमवार को ऊना मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय दीपकमल में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मुख्यातिथि के रूप में …

ऊना। प्रदेश में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा ने अपनी तैयारियोंं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा की लोकसभा चुनाव योजना समिति की अहम बैठक सोमवार को ऊना मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय दीपकमल में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पार्टी नेताओं ने प्रदेश के लिए विशेष रणनीति बनाई। भारतीय जनता पार्टी की अगले तीन माह के दौरान होने वाली गतिविधियों को लेकर भी बैठक में गहनता से चर्चा हुई। पार्टी हाई कमान द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों को लेकर भी योजना बैठक में चर्चा की गई। अगले तीन माह तक प्रदेश भर में आयोजित होने वाली गतिविधियों को लेकर भी विचार मंथन किया गया। बैठक में पार्टी की साप्ताहिक व पाक्षिक गतिविधियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश में दीवार लेखन कार्यक्रम को गति देने को लेकर भी निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार बैठक में अगले तीन माह के दौरान अन्य दलों के महत्त्वपूर्ण नेताओं को भाजपा में शामिल किए जाने के लिए भी चर्चा हुई। इसमें पार्टी की तीन सदस्सीय ज्वाईनिंग कमेटी को गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, सिंकदर कुमार, इंदु गोस्वामी, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल, हर्ष महाजन, महेंद्र ठाकुर, विक्रम ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, गोबिंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, सुरेश चंदेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी सहित करीब 30 नेताओं ने शिरकत की। बैठक में पूर्व सीएम शांता कुमार व कांगड़ा ससदीय क्षेत्र के प्रभारी विपिन कुमार स्वास्थ्य कारणों से शामिल नहीं हो पाए। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा हैट्रिक लगाते हुए फिर से सत्ता में लौटेगी। यह दावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने ऊना मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय दीपकमल में हिमाचल भाजपा के लोकसभा चुनाव योजना समिति की अहम बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर,प्रदेश भाजपाध्यक्ष डा.राजीव बिंदल व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी उपस्थित थे। दुष्यंत गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत ऊना में आयोजित लोकसभा चुनाव योजना बैठक में अहम निर्णय लिए गए। पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ से पन्ना प्रमुख स्तर तक लागू किया जाएगा। पार्टी के सभी सातों मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों को लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत काम सांैप दिया गया है। प्रदेश में आने वाले समय में पार्टी की प्रचार यात्राएं शुरू की जाएंगी, वहीं जनसभाओं का भी आयोजन होगा। इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों व प्रदेश में सुक्खू सरकार के 13 माह के निराशाजनक कार्यकाल की असफलताओं से लोगों को रू-ब-रू करवाया जाएगा।

    Next Story