
बीबीएन। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्टा उत्सव के उपलक्ष्य में राम भक्तों ने बद्दी से नालागढ़ तक विशाल शोभा यात्रा निकालकर खुशियां मनाई। शनिवार को निकाली गई विशाल शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम के जयकारे के साथ पैदल व वाहनों के काफिले के साथ निकले …
बीबीएन। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्टा उत्सव के उपलक्ष्य में राम भक्तों ने बद्दी से नालागढ़ तक विशाल शोभा यात्रा निकालकर खुशियां मनाई। शनिवार को निकाली गई विशाल शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम के जयकारे के साथ पैदल व वाहनों के काफिले के साथ निकले राम भक्तों के हुजूम ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को राममय कर दिया। राम रंग में रंगे बीबीएन में शोभा यात्रा के दौरान जन जन में गजब का उत्साह और उल्लास देखते ही बन रहा था। दिन में 12 बजे शुरू हुई शोभा यात्रा देर शाम 7 बजे नालागढ़ पहुंची जहंा सैंकड़ो की तादाद में क्षेत्रवासियों ने पुष्प बर्षा की और आतिशबाजी से राम दरबार का अभिनंदन किया। भगवान श्री राम लला मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में बद्दी से नालागढ़ तक हिंदु संगठनों व राम भक्तों ने दुपहिया वाहनों, कारों व ट्रैक्टरों की लंबी कतार के साथ शोभा यात्रा निकाली,दोपहर 12 बजे मोतिया प्लाजा से यह शोभायात्रा शुरू हुई। रथ यात्रा में सबसे आगे भगवान श्री राम माता सीता, लक्षमण व हनुमान की झांकी चल रही थी, सभी भक्तों ने अपने माथे में चंदन का टीका व हाथ में जय श्री राम अंकित ध्वजों को लहराते हुए माहौल को राम रंग में रंग दिया ।
धार्मिक उत्साह में डूबे बीबीएन में आलम यह रहा की जब यह कई किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा निकली तो एनएच पर वाहनों के पहिए थम गए, बददी , भुडड, मानपुरा , खरूणी, खेड़ा , नालागढ़ में जगह जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सब्जी मंडी के समीप संडोली के लोगों ने फल वितरित किए ,इसके बाद संडोली गुरू्द्वारा, भुडड्, मानपुरा, खरूणी, बागवानियां खेड़ा आदि स्थानों पर शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों के लिए प्रसाद वितरित किया गया। नालागढ़ पहुंचने पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया और वहां पर पुराने स्कूल मैदान परिसर में शोभायात्रा को हिंदु जागरण मंच के प्रदेश सह संयोजक कमल गौतम ने हिंदु संगठनो को संबोधित किया और कहा कि सभी खुश नसीब है जिनके सामने भगवान श्रीराम अपने मंदिर में विराजेगे। शोभायात्रा में मदन मोहन, विनोद शर्मा, बीर सिंह,केएल ठाकुर, परमजीत प मी,लखविंद्र राणा, दर्शन सैनी, देवराज,संजीव, आशुतोष, राज कुमार,जोगिंद्र सिंह, पवन कुमार, राम गोपाल, जोध सिंह, अरविंद अवस्थी, कृष्ण कौशल, महेश कौशल, रमन कौशल, ऋषि ठाकुर, गणेश शर्मा. एचआर धीमान, सहित अन्य उपस्थित रहे।
