
नेरचौक। प्रदेश सरकार के जन कल्याण को समर्पित नए कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार का बुधवार को जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र से आगाज हुआ। जिसमें आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत छातड़ू में आयोजित पहले चरण के प्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में छातड़ू, कुम्मी, …
नेरचौक। प्रदेश सरकार के जन कल्याण को समर्पित नए कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार का बुधवार को जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र से आगाज हुआ। जिसमें आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत छातड़ू में आयोजित पहले चरण के प्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में छातड़ू, कुम्मी, नलसर, सकरोहा, भडय़ाल, खांदला, कैहड़, रिगड़, लोहारा, स्यांह और गोड़ा गागल ग्राम पंचायतें शामिल की गई थीं। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोमा ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निपटारे के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने छातड़ू में आयुष डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के लोगों की सारी उम्मीदों और आशाओं को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि गांव गरीब की सेवा ही सरकार का परम ध्येय है। उन्होंने अधिकारियों से पात्र लोगों को योजनाओं का फ ायदा पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की। आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ का आपदा पैकेज जारी कियाए, अनाथ बच्चों केे लिए सुख आश्रय योजना शुरू कर 4 हजार अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया। बेरोजगारा युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपए से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना शुरू की। गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र राजीव गांधी गवर्नमेंट मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया। पहले चरण में प्रदेश में 18 स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, साथ ही सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम आरंभ करने का निर्णय लिया है। व्यवसायिक शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपए तक ऋ ण देने का निर्णय लिया गया है। पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, वहीं विधवा पुर्नविवाह के लिए राशि 2 लाख रुपए की गई।
आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि हर विधानसभा में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित होगा, जिसमें सारी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए शुरूआती तौर पर प्रदेश के 36 संस्थानों का चयन कर लिया गया है जहां पर 6-6 विशेषज्ञ चिकित्सों की नियुक्ति कर दी गई है। वहां व्यवस्थाओं को बड़े पैमाने पर सुधारा गया है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार प्रदेश के उपर 75,000 करोड़ का कर्ज छोड़ गई है। वहीं पिछले वर्ष आई आपदा में 15,000 करोड़ का नुकसान आंका गया है। इन सब के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास को आगे ले जाया जाएगा।
यादविंद्र गोमा ने बताया कि बल्ह विधानसभा में जलशक्ति विभाग द्वारा पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर 83 करोड़ खर्च किए जा रहे है। बाढ़ नियंत्रण के लिए 7 करोड़ की परियोजनाओं के काम चल रहे हैं। नेरचौक और रिवालसर में सीवरेज योजनाओं पर 161 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बल्ह क्षेत्र में 95 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बल्ह विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंर्तगत 2 सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है।
