
शिमला। शहर के सभी संपर्क मार्ग शुक्रवार शाम तक बंद रहे, लेकिन शनिवार को नगर निगम के सभी कर्मचारी सुबह आठ बजे से ही सडक़ों पर उतर गए और सभी सडक़ों को दोपहर बाद बहाल कर दिया। हालांकि गाडिय़ों के आने-जाने के लिए शुक्रवार को सडक़ों को बहाल कर दिया था, लेकिन शनिवार सुबह कोहरा …
शिमला। शहर के सभी संपर्क मार्ग शुक्रवार शाम तक बंद रहे, लेकिन शनिवार को नगर निगम के सभी कर्मचारी सुबह आठ बजे से ही सडक़ों पर उतर गए और सभी सडक़ों को दोपहर बाद बहाल कर दिया। हालांकि गाडिय़ों के आने-जाने के लिए शुक्रवार को सडक़ों को बहाल कर दिया था, लेकिन शनिवार सुबह कोहरा जमने के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल भरा हो गया था। ऐसे में नगर निगम कर्मचारियों ने सडक़ों पर नमक और रेत फैलाकर सडक़ों को बहाल कर दिया है। नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री भी पल-पल की खबर मंगवा रहे हैं और जो भी सडक़ें बहाल हो रही हैं। वहां की फोटो और वीडियो भी मंगवाई जा रही है, ताकि शहर की सभी सडक़ों को बहाल करने की मॉनिट्रिंग हो सके। शहर में किसी भी क्षेत्र में लोगों को कोई समस्या न आए, इसके लिए वह स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, कर्मचारियों को भी आदेश जारी कर दिए कि किसी भी क्षेत्र में पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी न आए, इसके लिए रास्तों को भी तुरंत साफ किया जाए। इसके लिए सभी कर्मचारियों को वार्ड के अनुसार तैनात भी किया गया है।
बर्फबारी में कर्मचारियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने सभी कर्मचारियों को गर्म सूज, दस्ताने और रेन कोट वितरित किए हैं। वहीं, सभी वार्डों के सफाई कर्मचारियों को भी दिए गए हैं। ऐसे में फील्ड के कर्मचारियों को भी कोई परेशानी न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वहीं, नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री भी कर्मचारियों की परेशानी को दूर करने के लिए प्लान तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सडक़ों से बर्फबारी हटाने वाले कर्मचारियों को सूखी लकडिय़ों का इंतजाम भी किया जा रहा है, ताकि रोड को साफ करते हुए उन्हें ठंड न लगे।
