
निरमंड। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन निरमंड उपमंडल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू में पांच फरवरी 2024 आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। यह जानकारी उपमंडलधिकारी निरमंड मनमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रात: दस बजे आरंभ होगा, जिसमे अरसू सहित साथ …
निरमंड। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन निरमंड उपमंडल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू में पांच फरवरी 2024 आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। यह जानकारी उपमंडलधिकारी निरमंड मनमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रात: दस बजे आरंभ होगा, जिसमे अरसू सहित साथ लगती ग्राम पंचायत कोट, बाड़ीधार, बाडी तथा निशानी के लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुनकर मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों व स्वयं सहायता समूहों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, जहां गैर संचारी रोगों के टेस्ट के अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी। हिम केयर कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड के अलावा आधार कार्ड आदि बनाने की सुविधा भी होगी। एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संबंधित पंचायतों में पूर्व गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक 38 शिकायतें प्राप्त हुई है। मनमोहन सिंह ने कहा कि इस दौरान लोक निर्माण व एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिल्ह से जुआगी सडक़, ठारला से शगोफा सडक़ व कोट लिंक मार्ग का लोकार्पण के अलावा ठांश से क्शेनी, बडऩाला संपर्क मार्ग के अलावा कथांडा से कुटवा संपर्क मार्ग की आधारशिला भी रखेंगे।
