भारत

निर्माण पूरा होने पर अयोध्या भेजेंगे 15 बसें

20 Jan 2024 6:02 AM GMT
निर्माण पूरा होने पर अयोध्या भेजेंगे 15 बसें
x

अंब। विस क्षेत्र चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रामभक्तों को लेकर चिंतपूर्णी से अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए 15 बसें भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जरुरत हुई तो बसों की संख्या में इजाफा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा …

अंब। विस क्षेत्र चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रामभक्तों को लेकर चिंतपूर्णी से अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए 15 बसें भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जरुरत हुई तो बसों की संख्या में इजाफा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम सबके है। राम के नाम पर राजनीति नहीं होनी जाएगी। राम पर किसी एक पार्टी का कापीराइट नहीं हैं। राम जब बुलाएंगे, वह दर्शनों के लिए जरुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजोआ स्थित हनुमान मंदिर में आठ दिनों तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया।

इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से लेकर क्षेत्र के कई गणमान्यों ने शिरकत करके पुण्य कमाया है। विधायक सुदर्शन बबलू शुक्रवार को हनुमान मंदिर पंजोआ में आयोजित श्रीराम कथा के समापन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराज गोपालानंद लखनऊ वाले सानिध्य और रामभक्तों के सहयोग से पंजोआ में श्रीराम कथा का आयोजन सफल रहा है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष यहां आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की भव्यता देखते ही बनेगी। विधायक ने हनुमान मंदिर के कमरों के नवीकरण और टायले लगाने के लिए अपनी तरफ से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

    Next Story