भारत

खेल महाकुंभ में कुरुक्षेत्र ने सात स्वर्ण समेत जीते 20 पदक

Shantanu Roy
1 Dec 2023 5:26 PM IST
खेल महाकुंभ में कुरुक्षेत्र ने सात स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
x

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का वीरवार को समापन हो गया। जिले में हुई हॉकी और साइकिलिंग स्पर्धा में कुरुक्षेत्र की टीम ने जीत हासिल की। हॉकी में कुरुक्षेत्र की टीम ने कैथल को हराकर पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साइकिलिंग में महिला-पुरुष रेस में 72 अंक प्राप्त कर कुल 13 पदक लेकर ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फुटबॉल (महिला) में कुरुक्षेत्र का सफर सेमीफाइनल मैच में खत्म हो गया था।

जूडो में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने छह पदक हासिल किए। सभी मुकाबलों में कुरुक्षेत्र ने सात स्वर्ण समेत कुल 20 पदक प्राप्त किए। बता दें कि कुरुक्षेत्र ने छह स्वर्ण, चार रजत, तीन कांस्य, झज्जर ने तीन स्वर्ण, तीन रजत, पांच कांस्य हासिल किए। हिसार ने दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। वहीं कुरुक्षेत्र की वंशिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वंशिका ने चार स्वर्ण, दो रजत सहित सात पदक हासिल किए।

Next Story