Haryana : 44 लाख से अधिक लोगों ने लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा

हरियाणा : विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा के हर गांव और शहर से होकर गुजर रही है और 44 लाख से अधिक लोग इसमें भाग ले चुके हैं। इनमें 25.417 लाख पुरुष और 18.48 लाख महिलाएं शामिल हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि लोग अपनी यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच का लाभ उठा रहे …
हरियाणा : विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा के हर गांव और शहर से होकर गुजर रही है और 44 लाख से अधिक लोग इसमें भाग ले चुके हैं। इनमें 25.417 लाख पुरुष और 18.48 लाख महिलाएं शामिल हैं।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि लोग अपनी यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच का लाभ उठा रहे हैं, उनके दरवाजे पर शिविर लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान अब तक 7,89,213 लोगों ने विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच करायी है। इनमें 5.45 लाख से अधिक लोगों की टीबी की जांच कर दवा उपलब्ध करायी गयी. यह यात्रा गांवों के पदक विजेता खिलाड़ियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए निकाली जाती है। अब तक 32,325 महिलाओं, 45,833 छात्रों और 6,836 खिलाड़ियों को प्रशंसा मिल चुकी है।
