मनोरंजन
जीनत अमान ने शेयर की पुरानी यादें, फैंस से पूछा सवाल
jantaserishta.com
4 Jun 2025 5:09 PM IST

x
मुंबई: अभिनेत्री जीनत अमान ने अपनी मॉडलिंग के दिनों की कुछ पुरानी यादें ताजा कीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने खुद को 'खराब रिकॉर्ड रखने वाली' बताया, क्योंकि उनके 50 साल के करियर की तस्वीरें, लेटर, स्लाइड्स और नोट्स समय के साथ खो गए हैं।
जीनत ने इंस्टाग्राम पर अपनी मॉडलिंग के दिनों की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे फ्लाइट, ज्वेलरी ब्रांड, साबुन और कपड़ों के विज्ञापनों में नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा कि उन्हें ऑनलाइन अपनी पुरानी तस्वीरें देखना बहुत पसंद है, क्योंकि ये तस्वीरें पुरानी यादें ताजा करती हैं। उनके मॉडलिंग का करियर छोटा लेकिन, शानदार रहा, जिसने उन्हें आत्मविश्वास, शालीनता और कुछ पॉकेट मनी भी दी।
अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “दुख की बात है, लेकिन मैं ठीक से संग्रह की हुई चीजों को रख नहीं सकी और वह समय के साथ खत्म हो गईं। पिछले कुछ सालों में मेरी ऐसी यादों से भरी चीजें खो गईं। मेरे 50 साल के करियर की तस्वीरें, पत्र, स्लाइड और नोट्स सभी समय बीतने के साथ खो गए हैं।”
जीनत ने बताया कि ऑनलाइन अपनी तस्वीरों को देखना उन्हें बहुत पसंद है। उन्होंने लिखा, “हर तस्वीर मुझे यादों के गलियारे में ले जाती है। मेरा मॉडलिंग करियर छोटा लेकिन शानदार रहा और मुझे इससे काफी कुछ मिला।”
उन्होंने यह भी कहा कि पुराने प्रिंट विज्ञापनों में एक खास आकर्षण है, जो वीडियो विज्ञापनों में नहीं मिलता। आगे बताया, “ये पुराने विज्ञापन मेरे पसंदीदा में से हैं। वे आज पुराने हो चुके होंगे, लेकिन मुझे लगता है कि प्रिंट विज्ञापनों में एक आकर्षण है, जिसे वीडियो कभी नहीं दोहरा सकता।”
अभिनेत्री ने अपने शूट किए गए विज्ञापनों के बारे में बताया, “एयर इंडिया के लिए दिया विज्ञापन मुझे बहुत पसंद है, लेकिन मुझे लगता है कि आज के समय में शायद कुछ वजहों से इसकी आलोचना की जाएगी। ज्वेलरी ब्रांड के लिए एक विज्ञापन के दौरान शोभा डे से ऑस्ट्रेलिया में मुलाकात हुई और मजाक-मजाक में यह तस्वीर ली। अगली लक्स साबुन के एड वाली तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने पूछा, “मेरा लक्स के साथ एक लंबा जुड़ाव था। आपकी पसंदीदा कौन सी तस्वीर है?”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





