मनोरंजन

जीनत अमान ने ‘यादों की बारात’ फिल्म से जुड़ा किया किस्सा किया शेयर

Admin4
14 Jun 2023 1:07 PM GMT
जीनत अमान ने ‘यादों की बारात’ फिल्म से जुड़ा किया किस्सा किया शेयर
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान ने अपनी फिल्म यादों की बारात से जुड़ा किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है।जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है और तब से वह लगातार मजेदार कंटेंट शेयर करती रहती है। जीनत अमान अपनी यादों को फैंस के साथ शेयर कर अपने बारे में कुछ न कुछ बताती रहती हैं। जीनत अमान ने एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए ‘यादों की बारात’ फिल्म के गाने से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।
जीनत अमान ने अपने पोस्ट में बताया है कि वर्ष 2005 में जब वह अपने बेटों के साथ रोम वेकेशन पर थी। जब वह एक कैफे में बैठ कर आइसक्रीम का आनंद ले रही थी, तभी उन्होंने एक इटेलियन को अपने गाने ‘यादों की बारात’ की लिरिक्स की धुन को उन्होंने उस शख्स के अकॉर्डियन पर बजाते हुए सुना। वह धुन सुनकर वह मंत्रमुग्ध गयी। जीनत विदेश में अपनी गाने की धुन सुनकर इतनी ज्यादा खुश हुई कि उन्होंने अपना पूरा बटुआ उसकी टोपी में डाल दिया।
Next Story