
x
Mumbai मुंबई। रंगों और गुलाल का त्योहार होली पूरे देश में शुरू हो चुका है। हर तरफ हंसी, मस्ती और उल्लास का माहौल है। लोग अपने प्रियजनों के साथ इस पर्व को मना रहे हैं। स्वादिष्ट पकवानों और मिठाइयों की खुशबू हवा में घुल रही है।
इसी बीच, अभिनेत्री और पूर्व मॉडल जीनत अमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक बहुत ह खूबसूरत तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। फोटो में अभिनेत्री गुलाबी रंग की पारंपरिक भारतीय पोशाक और लुक साड़ी में पानी पूरी खाती नजर आ रही है।
अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "आशा है कि आप सभी आज की छुट्टी का भरपूर आनंद ले रहे होंगे। यह पोस्ट होली की छुट्टी बिताने के तरीके के लिए सिर्फ एक सुझाव है। होली मनाने वाले सभी को होली की शुभकामनाएं।"
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं।
अभिनेत्री के पोस्ट पर फैंस कई मजेदार कमेंट करते हैं, जिसमें वो लिखते हैं, "होली की हार्दिक शुभकामनाएं! सुपर स्टार, सुपर गॉर्जियस, फैशन आइकन, स्टाइल दिवा, पवित्र आत्मा, विनम्र, दयालु, प्यारी इंसान, जीनत जी।" इसी के साथ लोग एक्ट्रेस के इस लुक को पहचाने की कोशिश कर रहे कि ये किस मूवी का है।
जीनत अमान बॉलीवुड की एक ऐसी पॉपुलर अभिनेत्री है, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, ग्लैमर, और मूवी में बिंदास भूमिकाओं से मॉडर्न एक्ट्रेस की छवि को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया। 'हरे रामा हरे कृष्णा' फेम जीनत अमान 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'डॉन' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है।
अभिनेत्री आज भी लाखों दिलों पर राज करती है। लोग उनकी फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं।
Tagsजीनत अमानहोली 2026बॉलीवुड अभिनेत्रीइंस्टाग्राम पोस्टपारंपरिक साड़ीपानी पूरीफैंस रिएक्शनहरे रामा हरे कृष्णासत्यम शिवम सुंदरमडॉनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





