मनोरंजन
Zee Cine Awards में लगा सितारों का मेला, रेड कार्पेट पर दिखा स्टार्स का जलवा
Rounak Dey
27 Feb 2023 2:48 PM IST

x
जिसमें संजना सांघी, सनी लियोनी, बाबिल खान, अनिल कपूर, पल्लवी जोशी, अमीषा पटेल, सनी देओल आदि नजर आए।
हिंदी सिनेमा के चाहने वालों के लिए सबसे बड़े अवॉर्ड शो में से एक जी सिने अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के कई कलाकरों ने शिरकत करके चार चांद लगा दिए । रेड कार्पेट पर कियारा आडवाणी, पूजा हेगड़े, कार्तिक आर्यन, रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन के साथ-साथ कई अन्य कालाकर शामिल हुए।
जी सिने अवॉर्डस में लगा सितारों का मेला
जी सिने अवॉर्ड शो के फंक्शन में पहुंची कियारा आडवाणी रेड कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी। एक्ट्रेस की यह तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। इसी के साथ आलिया भट्ट भी सी ग्रीन गाउन कहर ढ़ाती नजर आईं।
इस फंक्शन में अनिल कपूर और कार्तिक आर्यन भी बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए। फैंस इनकी इस तस्वीर पर अपना बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।
जी सिने अवॉर्ड में वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी काफी कूल लुक में दिखाई दिए ।
इसके साथ ही इस अवोर्ड शो में कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। जिसमें संजना सांघी, सनी लियोनी, बाबिल खान, अनिल कपूर, पल्लवी जोशी, अमीषा पटेल, सनी देओल आदि नजर आए।
Next Story





