मनोरंजन

जरीन खान की मां अस्पताल में भर्ती

Shubhra Nandy
27 May 2021 2:04 PM IST
जरीन खान की मां अस्पताल में भर्ती
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर अपनी मां की बेहतर स्वास्थ के लिए फैंस से प्रार्थना की अपील की है. जरीन ने इंस्टाग्राम पर मैसेज पोस्ट कर लिखा, "मैं जानती हूं मुझसे देर हो गई लेकिन मैं आप सभी आपके प्यार और बधाईयों के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं. मैं पिछले डेढ़ महीने से अपनी मां की सेहत को लेकर व्यस्त हूं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं और वो अस्पताल आ-जा रही हैं. उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करें."


Next Story